सिरोही | जिले में पहली बार किसी एसपी ने कांस्टेबलों को पूछकर उनकी मनचाही जगह पर नियुक्ति दी है। एसपी ओमप्रकाश ने जिले के 229 कांस्टेबलों के तबादले किए है, जिसमें से 96 प्रतिशत कांस्टेबलों को इच्छित जगह पर नियुक्ति दी गई है। जबकि, 4 प्रतिशत कांस्टेबलों को प्रशासकीय और उनके खिलाफ शिकायतों के कारण तबादला किया गया है।