पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • शिविर में पांच प्रकरणों का हुआ निस्तारण

शिविर में पांच प्रकरणों का हुआ निस्तारण

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
राजस्व लोक अदालत न्याय आपके द्वार अभियान के तहत पंचायत समिति सिरोही की ग्राम पंचायत नवारा एवं शिवगंज की ग्राम पंचायत बड़गांव में सोमवार को शिविर लगे। मुख्य अतिथि गोपालन राज्यमंत्री ओटाराम देवासी ने कहा कि सरकार अपने द्वार आई है, आमजन की समस्याओं का मौके पर निराकरण कराएं।

उपखंड अधिकारी नाथूसिंह देवड़ा ने बताया कि नवारा में शिविर के दौरान उपखंड न्यायालय के विचाराधीन प्रकरणों में से 5 प्रकरणों का निस्तारण किया गया, जिसमें अ.धारा रेकर्ड दुरुस्ती के 4 व खातेदारी का 1 निस्तारण किया गया। मुख्य कार्यकारी अधिकारी शुभम चौधरी एवं अति मुख्य कार्यकारी अधिकारी रामचंद्र गरवा ने भी शिविर का अवलोकन किया। मंगलवार को जिले के आदर्श, भटाना एवं क्यारिया में शिविर का आयोजन किया जाएगा।

सिरोही. राजस्व लोक अदालत न्याय आपके द्वार शिविर में राज्यमंत्री को समस्या बताते ग्रामीण।

खबरें और भी हैं...