दैनिक भास्कर एवं एसपी नर्चर श्रीअजीत विद्या मंदिर स्कूल के संयुक्त तत्वावधान में शहर के बच्चों के लिए समर कैंप का शुभारंभ सोमवार को श्रीअजीत विद्या मंदिर स्कूल में विधिवत रुप किया गया। शिविर का शुभारंभ सवेरे 9 बजे यशपालसिंह व सुरेंद्र सिंह डाबी की ओर से मां सरस्वती की तस्वीर के समक्ष पुष्प अर्पित कर दीप प्रज्वलित कर किया गया।
दस दिन चलने वाले इस शिविर में बच्चों को अलग-अलग विषयों के एक्सपर्ट विभिन्न कलाओं के गुर सिखाएंगे। श्रीअजीत विद्या मंदिर स्कूल में आयोजित होने वाला समर कैंप 31 मई तक चलेगा। शिविर में इसमें भाग लेने के लिए बच्चों में खासा उत्साह है। शिविर में 5 से 13 साल तक के बच्चे भाग ले रहे है, जिन्हें ड्रॉइंग एंड स्केच, कॉलीग्राफी एंड हैंडराइटिंग, मार्टिल आर्ट, स्पोक इंग्लिश, होर्स राइडिंग, डांस एंड म्यूजिक, पर्सनेलिटी डवलपमेंट का प्रशिक्षण दिया जा रहा है। इसमें 5 से 8 वर्ष तक के बच्चों के लिए अलग से एक्टिविटी भी आयोजित होगी। समर कैंप के पहले दिन शशि कला मरडिया, धनराज खत्री, पोपटलाल, संजय सिंह व मोहनलाल मौजूद थे।
सिरोही. श्री अजीत विद्या मंदिर में समर कैंप का हुआ शुभारंभ।