पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • पूजा रावल बनी राष्ट्रीय विद्यार्थी मंच की तहसील उपाध्यक्ष

पूजा रावल बनी राष्ट्रीय विद्यार्थी मंच की तहसील उपाध्यक्ष

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सिरोही. नवनियुक्त पदाधिकारियों का स्वागत किया गया।

भास्कर न्यूज | सिरोही

राष्ट्रीय विद्यार्थी मंच सिरोही की बैठक गुरुवार सवेरे 11 बजे प्रदेश भारी सुरेंद्र सिंह की अध्यक्षता में आयोजित की गई। तहसील अध्यक्ष संजय रावल के अनुसार बैठक में सर्वसम्मति से सिरोही तहसील उपाध्यक्ष के पद पर पूजा रावल एवं तहसील संगठन मंत्री अजूब खान एवं आईटी मैनेजर हर्ष रावल को मनोनीत किया गया। बैठक में प्रदेश प्रभारी सुरेंद्र सिंह ने कहां कि विद्यार्थी मंच एक ऐसा छात्र संगठन है जो सिर्फ छात्रहितों के कार्यों के लिए हमेशा तत्पर रहता है एवं छात्र समाज, राष्ट्रीय सेवा के लिए समर्पित रहता है। बैठक में रिंकल सैन, भैरूपाल सिंह, लाडूराम विश्नोई, आशा पुरोहित, दलवीरसिंह, यश रावल, शंभूसिंह, सपना राजपूत, पूनण कुवंर, बजरंग सिंह शेखावत व कन्हैयालाल देवासी मौजूद थे।

खबरें और भी हैं...