पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • सिरोही ब्लॉक कांग्रेस कमेटी की बैठक 20 को

सिरोही ब्लॉक कांग्रेस कमेटी की बैठक 20 को

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सिरोही | ब्लॉक कांग्रेस कमेटी सिरोही की बैठक 20 मई को सवेरे 10 बजे वराड़ा हनुमानजी मंदिर स्थित धर्मशाला में आयोजित की जाएगी। नवनिर्वाचित ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष किशोर पुरोहित ने बताया कि बैठक में अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सदस्य एवं पूर्व विधायक संयम लोढ़ा व जिला कांग्रेस कमेटी के नवनिर्वाचित अध्यक्ष जीवाराम आर्य अतिथि के रुप में मौजूद रहेंगे। बैठक में प्रदेश कांग्रेस कमेटी की ओर से दिए गए कार्यक्रम मेरा बूथ-मेरा गौरव, ग्राम कांग्रेस कमेटियों का गठन एवं ग्राम पंचायत प्रभारी बनाने पर विचार विमर्श किया जाएगा।



बैठक में ब्लॉक क्षेत्र के कांग्रेस कार्यकर्ता, पार्टी के जनप्रतिनिधि, सरपंच, पूर्व जनप्रतिनिधि तथा प्रदेश कांग्रेस व अखिल भारतीय कांग्रेस के सदस्य भाग लेंगे।

खबरें और भी हैं...