पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • स्नेह मिलन समारोह में शिक्षा पर दिया जोर

स्नेह मिलन समारोह में शिक्षा पर दिया जोर

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सिरोही. दांतराई गांव में आयोजित कुमावत समाज के कार्यक्रम में मौजूद समाजबंधु।

भास्कर न्यूज | सिरोही

दांतराई गांव में गुरुवार को कुमावत समाज का स्नेहमिलन समारोह में हुआ, जिसमें वक्ताओं ने शिक्षा पर जोर दिया। इस मौके बतौर मुख्य अतिथि कुमावत महासभा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष गोपालभाई कुमावत ने कहा कि समाज के विकास व उत्थान के लिए समाज में शिक्षा व राजनीति बहुत जरूरी है। इन दोनों के बिना समाज की उन्नति होना संभव नहीं है। उन्होंने कहा कि कुमावत समाज हमेशा ही लोगों के लिए सहयोग की भावना से कार्य करता आया है। इस बात को अन्य समाज के लोग भी जानते है। उन्होंने बालिका शिक्षा, सामाजिक एकता, समाज में बदलाव और विकास में महिलाओं की भागीदारी बढ़ाने का आह्वान किया। महासभा के जिलाध्यक्ष गणपत कुमावत ने नशा मुक्त समाज बनने पर जोर दिया। इस दौरान मंछाराम कुमावत, जेठाराम, देवाराम, भीमाराम, डायाराम, हितेश, मफतलाल, बाबूलाल, किशोर गव देवराज समेत समाज के लोग मौजूद थे।

खबरें और भी हैं...