पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • सौर ऊर्जा आधारित पंप परियोजना के लिए 31 तक दस्तावेज जमा करवा सकेंगे किसान

सौर ऊर्जा आधारित पंप परियोजना के लिए 31 तक दस्तावेज जमा करवा सकेंगे किसान

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जिले के किसानों के लिए सौर ऊर्जा आधारित पम्प परियोजना वर्ष 2018-19 के तहत पूर्व में एसएसडीजी एवं एसएसओ पोर्टल पर 22 मई 2017 तक ऑनलाइन आवेदित आवेदन पत्रों के सभी मूल दस्तावेजों समेत पत्रावली 31 मई 2018 तक कार्यालय सहायक निदेशक उद्यान सिरोही में जमा कराएं, ताकि वरीयता अनुसार प्रशासनिक स्वीकृति जारी की जा सकें।

सहायक निदेशक उद्यान ने बताया कि सौर ऊर्जा आधारित पम्प परियोजना वर्ष 2018-19 में 3 एचपी सोलर पम्प सेट के सामान्य, अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति श्रेणी में क्रमश 15, 4 एवं 3 कुल 22 एवं 5 एचपी पंप सेट के सामान्य, अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति श्रेणी में क्रमश: 90, 35 एवं 25 कुल 150 सोलर के लक्ष्य प्राप्त हुए है। विभागीय निर्देश के अनुसार सोलर पम्प परियोजना पिछले वर्ष लंबित रहे किसानों को वरियता अनुसार लाभांवित किये जाने के बाद शेष रहे लक्ष्यों के लिए नई आवेदन पत्रावलियां ऑनलाइन एसएसओ पोर्टल के माध्यम से ली जाएगी। अंतिम तिथि 31 मई तक मूल पत्रावली प्रस्तुत नहीं करने वाले आवेदक किसानों के आवेदन पत्र बिना किसी अन्य सूचना के निरस्त कर दिए जाएंगे। इसके बाद अग्रिम वरीयता वाले किसानों को प्राथमिकता के अनुसार प्रशासनिक स्वीकृतियां जारी कर कार्यादेश जारी किए जाएंगे।

खबरें और भी हैं...