पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • लेवल सैकंड के शिक्षकों को प्रशिक्षण से मुक्त करने की मांग

लेवल सैकंड के शिक्षकों को प्रशिक्षण से मुक्त करने की मांग

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सिरोही | राजस्थान शिक्षक संघ प्रगतिशील के मुख्य महामंत्री धर्मेंद्र गहलोत ने उप निदेशक प्रारंभिक शिक्षा जोधपुर से वार्ता कर जिले में द्वितीय लेवल के शिक्षकों को एसआईक्यूई प्रशिक्षण से मुक्त करने की मांग की। गहलोत ने उपनिदेशक प्रारंभिक शिक्षा जोधपुर श्यामसुंदर सोलंकी व जिला शिक्षा अधिकारी प्रारंभिक टीमाराम मीणा से वार्ता कर द्वितीय लेवल के शिक्षकों को तत्काल प्रशिक्षण से मुक्त करने की मांग की, जिस पर उपनिदेशक व जिला शिक्षा अधिकारी ने द्वितीय लेवल के शिक्षकों को प्रशिक्षण से मुक्त करने के आदेश जारी करने का आश्वासन दिया।

खबरें और भी हैं...