पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • समाज सेवा शिविर में छात्रों को कराया योगाभ्यास

समाज सेवा शिविर में छात्रों को कराया योगाभ्यास

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सिरोही | राजकीय उच्च माध्यमिक स्कूल पुराना भवन में आयोजित समाज सेवा शिविर में शुक्रवार को योगाभ्यास कराया गया। प्रधानाचार्य राजेश बारबर के अनुसार कार्यक्रम की शुरूआत में गायत्री मंत्र जाप, ओम मंत्र जाप एवं मौन प्रार्थना का आयोजन किया गया। छात्रों ने कविता प्रेरक प्रसंग गीत भजन व चुटकुले आदि की प्रस्तुतियां दी। पूर्व जिला शिक्षा अधिकारी गणपतसिंह देवड़ा ने शिविर में योग व आसन तथा ध्यान से संबंधित प्रशिक्षण दिया। कार्यक्रम में वीरेंद्रसिंह भाटी, डॉ. जगदीश ओझा, रीना सोनी, प्रभुराम मीणा, नरेंद्रसिंह डाबी, नारायणलाल माली, रवींद्रसिंह परमार, इंदरसिंह सिंदल, छगनलाल माली, सवाराम आदि मौजूद रहे।

खबरें और भी हैं...