पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • भागवत कथा में कराया धुंधकारी कथा का श्रवण

भागवत कथा में कराया धुंधकारी कथा का श्रवण

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सिरोही | शहर के कुम्हारवाड़ा स्थित रामद्वारा आश्रम में राष्ट्रीय संत भजनाराम महाराज के सानिध्य में आयोजित भागवत कथा में शुक्रवार को कथा वाचक संत राजाराम महाराज ने धुंधकारी कथा का श्रवण करवाया। इस दौरान काफी संध्या में श्रद्धालु मौजूद थे। कथा के दौरान महाराज ने कहा कि कथा के श्रवण मात्र से ही मोक्ष की प्राप्ति होती है। साथ ही उन्होंने पुरुषोत्तम मास में भागवत कथा का महत्व बताया। आश्रम के मीडिया प्रवक्ता विजय प्रकाश वैष्णव ने बताया कि प्रतिदिन दोपहर 3 बजे से शाम 5 बजे तक कथा का आयोजन किया जा रहा है, जिसमें काफी संख्या में श्रोता भाग ले रहे हैं।

खबरें और भी हैं...