सिरोही | सरकारी स्कूलों के शिक्षकों का विषय आधारित शिक्षक प्रशिक्षण चार चरणों में 21 मई से 16 जून तक आयोजित किया जाएगा। सर्व शिक्षा अभियान के अतिरिक्त जिला परियोजना समन्वयक ने बताया कि प्रशिक्षण आवासीय है इसलिए प्रशिक्षण स्थल शारदे छात्रावास एवं कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय स्कूल में रखा गया है।