पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • नागाणी के शहीद रमेश चौधरी की मूर्ति का अनावरण समारोह कल

नागाणी के शहीद रमेश चौधरी की मूर्ति का अनावरण समारोह कल

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सिरोही | अखिल भारतीय आंजणा(पटेल) युवा महासंगठन की ओर से राष्ट्र भक्तों के सहयोग से नागाणी गांव के सपूत शहीद रमेश चौधरी की मूर्ति का अनावरण 20 मई को किया जाएगा। महासंगठन के जिला महामंत्री जीतू चौधरी ने बताया कि रमेश चौधरी 2 वर्ष पूर्व कश्मीर में दुश्मनों से लोहा लेते हुए वीर गति को प्राप्त हुए, जिस पर सिरोही समेत अन्य क्षेत्रों के राष्ट्र भक्तो के सहयोग से 20 मई को सवेरे 10 बजे शहीद रमेश चौधरी की मूर्ति का अनावरण किया जाएगा। आयोजन को लेकर अखिल भारतीय आंजणा (पटेल कलबी) युवा महासंगठन के जिला अध्यक्ष नारायण चौधरी, नरसाराम चौधरी, भरत चौधरी, भूराराम चौधरी, तहसील प्रमुख कालूराम चौधरी, अचलाराम चौधरी, गणेश चौधरी, भैराराम चौधरी, मुकेश चौधरी समेत ग्रामीणों की कमेटी बनाकर अलग-अलग जिम्मेदारी दी गई।

खबरें और भी हैं...