पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • कर्नाटक में सरकार बनाने पर कांग्रेस ने भाजपा को घेरा, कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन

कर्नाटक में सरकार बनाने पर कांग्रेस ने भाजपा को घेरा, कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जिला कांग्रेस कमेटी की ओर से शुक्रवार को कलेक्ट्रेट परिसर में कर्नाटक चुनाव के बाद सरकार बनाने को लेकर हुए घटनाक्रम के खिलाफ प्रदर्शन किया तथा जमकर नारेबाजी की। धरना प्रदर्शन जिलाध्यक्ष जीवराम आर्च के नेतृत्व में हुआ तथा केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। इस मौके अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सदस्य व पूर्व विधायक संयम लोढा ने कहा कि राज्यों में सरकारों की गठन में अलग-अलग प्रदेश में राज्यपालों के जरिए अलग-अलग मापदंड अपनाकर संविधान की धज्जियां उड़ाई जा रही है। धरने को प्रदेश कांग्रेस सचिव राजेंद्र सांखला, पूर्व विधायक गंगाबेन गरासिया, लकमाराम कोली ने भी विचार व्यक्त किए। इस मौके जिला कांग्रेस महामंत्री हमीद कुरैशी, नगरपालिका आबूरोड प्रतिपक्ष नेता नरगिस कायमखानी, सिरोही के ईश्वरसिंह डाबी, पिंडवाड़ा के संजय गर्ग, ब्लॉक कांग्रेस माउंटआबू अध्यक्ष नारायणसिंह, आबूरोड के रसीद खान, पिंडवाड़ा के प्रेमाराम देवासी, शिवगंज के हरीश राठौड़, सिरोही के किशोर पुरोहित, अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के मारुफ हुसैन, एसबीसी प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष सूरताराम देवासी, एसटी प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष निंबाराम गरासिया, उपभोक्ता भंडार के अध्यक्ष जितेंद्र ऐरन, जिला कांग्रेस सचिव बाबूखान, ब्लॉक कांग्रेस महामंत्री विनोद देवड़ा, पूर्व ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष पिंडवाड़ा राकेश रावल, सेवादल जिला मुख्य संगठक भूराराम कोली, आईटी सेल के जिला संयोजक राजेंद्र माली समेत अन्य कार्यकर्ता मौजूद थे।

सिरोही. कलेक्ट्रेट में धरना प्रदर्शन करते कांग्रेसी।

खबरें और भी हैं...