जावाल में खुला चने का खरीद केंद्र, गोपालन मंत्री करेंगे शुभारंभ
सिरोही | समर्थन मूल्य पर चने की खरीद के लिए जावाल उपकृषि मंडी में खरीद केंद्र खोला गया है। इस नए खरीद केंद्र का शुभारंभ शनिवार दोपहर 1 बजे गोपालन राज्य मंत्री ओटाराम देवासी करेंगे। सहकारी समिति के उप रजिस्ट्रार डॉ. प्रमोद कुमार ने बताया कि इस खरीद केंद्र के प्रारंभ होने से आसपास के क्षेत्र में हुई चने की उपज को अधिक से अधिक किसान समर्थन मूल्य पर विक्रय कर लाभांवित होंगे।