सिरोही | जीएसटी पोर्टल नहीं चलने से जिले के काफी कारोबारी परेशान हैं। इसे देखते हुए सरकार ने कारोबारियों के लिए अप्रैल की जीएसटी रिटर्न-3बी दाखिल करने की अंतिम तिथि में दो दिन का इजाफा कर दिया है। अब कारोबारी अप्रैल महीने की मासिक रिटर्न 22 मई तक दाखिल कर सकेंगे।