माउंट आबू | डिस्कॉम की ओर से लाइनों के रख रखाव कार्य के दौरान माउंट आबू में सोमवार को चार घंटे बिजली आपूर्ति बंद रहेगी। डिस्कॉम के सहायक कनिष्ठ अभियंता नवीन मीणा ने बताया कि सोमवार को कुम्हारवाड़ा फीडर की मरम्मत एवं रखरखाव के लिए सवेरे 8.30 बजे से दोपहर 12.30 बजे तक कुम्हारवाड़ा क्षेत्र, बड़ी ढूंढाई, छोटी ढूंढाई, गोरा छपरा, अंबेडकर कॉलोनी, मोहनपुरा, इंदिरा कॉलोनी, जनता कॉलोनी एवं सिरोही कोटि के नीचे वाले क्षेत्रों की बिजली आपूर्ति बंद रहेगी।