पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • ब्लॉक कांग्रेस की बैठक में कार्यकर्ता सम्मेलन पर चर्चा

ब्लॉक कांग्रेस की बैठक में कार्यकर्ता सम्मेलन पर चर्चा

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जावाल. ब्लॉक कांग्रेस कमेटी की बैठक में मौजूद पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता।

जावाल | समीपवर्ती वराड़ा हनुमान मंदिर स्थित धर्मशाला में रविवार को सिरोही ब्लॉक कांग्रेस कमेटी की बैठक पूर्र्व विधायक संयम लोढ़ा के मुख्य आतिथ्य में आयोजित हुई। इस मौके पूर्व विधायक लोढ़ा ने कहा कि रेवदर तहसील के नागाणी में शहीद रमेश चौधरी की प्रतिमा का अनावरण हुआ, लेकिन भाजपा सरकार बताए कि चौधरी के परिवार को राजस्थान सरकार का शहीद पैकेज कब मिलेगा। रमेश चौधरी के परिजनों को न तो अभी तक 20 लाख रुपए दिए गए है और न ही उनके नाम विद्यालय का नामकरण किया गया है। नागाणी में बने शहीद रमेश चौधरी स्मारक का खर्च भी स्थानीय लोगों ने उठाया है। इस मौके जिला कांग्रेस अध्यक्ष एवं शिवगंज प्रधान जीवाराम आर्य ने कहा कि अब कार्यकर्ता को छह माह तक लोगो के बीच रहना होगा। ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष किशोर पुरोहित ने कहा कि ग्राम इकाई, बूथ लेवल एजेंट एवं मेरा बूथ मेरा गौरव बूथ कार्यकर्ता सम्मेलन आयोजन के लिए कार्यकर्ता उनका सहयोग करें। बैठक में महिला कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष पूरण कुंवर, मीना सैन, पूर्व उपप्रधान मोतीसिंह देवड़ा, जिला कांग्रेस महामंत्री भगवतसिंह देवड़ा, ब्लॉक कांग्रेस उपाध्यक्ष खीमसिंह परमार, सचिव तेजाराम मेघवाल समेत कार्यकर्ता मौजूद थे।





, कृष्ण कुमार पुरोहित, नटवरसिंह, महेंद्र गहलोत ने संगठन की मजबूती के लिए सुझाव दिए। बैठक में सरपंच प्रदीप मेघवाल, पूर्व सरपंच जब्बरसिंह देवड़ा, प्रतापसिंह, गणपत सिंह, नारायणसिंह और विनोद देवड़ा समेत कार्यकर्ता मौजूद थे।

खबरें और भी हैं...