पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • गुरुकुलम अकादमी में आईएएस की निशुल्क कोचिंग शुरू

गुरुकुलम अकादमी में आईएएस की निशुल्क कोचिंग शुरू

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सिरोही | शहर के श्रीगुरुकुलम अकादमी ने आईएएस की निशुल्क कोचिंग शुरू की है। समन्वयक कैलाश जोशी ने बताया कि यूपीएससी में सिरोही जिले के कमजोर प्रदर्शन को दूर करने और क्षेत्र के छात्रों का चयन बढाने के लिए प्रतिभाशाली एवं होनहार छात्रों को आईएएस की निशुल्क मार्गदर्शन दिया जाएगा। जिले के सफलतम मैनेजमेंट गुरु एवं समाजसेवी मुकेश मोदी को यह समाचार मिलने पर उन्होंने प्रेरक उद्बोधन भी दिया। मुकेश मोदी ने छात्रों को लक्ष्य निर्धारित कर उसे प्राप्त करने के लिए उचित समय प्रबंधन कर अपना शतप्रतिशत देने का आह्वान किया। पूरा फोकस उस पर लगाने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने थिंकिंग प्रोसेस पर जोर दिया।

खबरें और भी हैं...