पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • सहस्त्रौदीच्य गोमतीवाल ब्राह्मण समाज की 110 प्रतिभाओं का हुआ सम्मान

सहस्त्रौदीच्य गोमतीवाल ब्राह्मण समाज की 110 प्रतिभाओं का हुआ सम्मान

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सिरोही. समारोह में प्रतिभाओं को पुरस्कृत करते अतिथि।

भास्कर न्यूज | सिरोही

सहस्त्रौदीच्य गोमतीवाल ब्राह्मण समाज छात्रावास का वार्षिक सम्मेलन एवं प्रतिभा सम्मान समारोह रविवार को गोयली चौराहा स्थित समाज के भवन में हितेश धनेरा व सचिव अरुण त्रिवेदी की मौजूदगी में किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत पौधरोपण के साथ करते हुए समाज को पर्यावरण के प्रति जागरूक किया गया। कार्यक्रम में समाज की कुल 110 प्रतिभाओं को सम्मानित किया गया। इसमें दसवीं व बारहवीं के होनहार छात्र-छात्रा एवं समाज के कर्ई सरकारी क्षेत्र में नवनियुक्ति प्रतिभाओं को भी सम्मानित किया गया। इस मौके समाज के युवा योगेश दवे ने प्रतिभाओं को उचित मंच प्रदान कर आपसी समन्वय व एकता का संदेश दिया। कार्यक्रम में उपाध्यक्ष ओमप्रकाश दवे, चंद्रशेखर त्रिवेदी, सोमनाथ त्रिवेदी, पुष्पकांत उपाध्याय, मनीष वोहरा, वीरेंद्र त्रिवेदी, विक्रम बोहरा, प्रमोद दवे व सूर्यमानक समेत समाज के लोग मौजूद थे। मंच संचालन अशोक शर्मा ने किया।

खबरें और भी हैं...