सिरोही. आंबेश्वरजी आई माता मंदिर में धार्मिक कार्यक्रम में मौजूद श्रद्धालु।
सिरोही | समीपवर्ती आंबेश्वरजी के आई माता मंदिर परिसर में भूराराम महाराज की ओर से धार्मिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस मौके पूर्व विधायक संयम लोढ़ा ने कहा कि बालिका शिक्षा वर्तमान समय की आवश्यकता है। कांग्रेस जिलाध्यक्ष एवं पंचायत समिति शिवगंज प्रधान जीवाराम आर्य तथा ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष हरीश राठौड़ भी मौजूद थे। वहीं तीनों नेताओं ने ढालोप पीठ के गादीपति बालकदास, चरली के संत नारायणनाथ से आशीर्वाद लिया। कार्यक्रम में मेघवाल समाज खूणी परगना के पंच मांगीलाल मेघवाल व बाबाराम मेघवाल ने स्वागत किया।