सिरोही | श्री वाराही माता सेवा समिति पालड़ी आर महासभा कश्यप गोत्रीय बंधुओं की बैठक रविवार को श्रीवाराही माता धर्मशाला में आयोजित की गई। बैठक में सर्वसम्मति से सारणेश्वरजी निवासी कांतिलाल पुत्र प्रेमाजी रावल को अध्यक्ष पद पर मनोनीत किया गया।
साथ ही आगामी मेला जून माह में आयोजित करने का निर्णय लिया तथा इसके लिए कमेटियों का गठन कर तैयारी की जिम्मेदारियां सौंपी गई। बैठक में विभिन्न बिंदुओं पर समिति के सदस्यों ने निर्णय लिए। बैठक में जगदीश रावल, कांतीलाल रावल, आत्माराम, नटवरलाल, जयंती रावल, संदीप रावल, अमृतलाल रावल, सुरेश, दिलीप, महेश, मांगीलाल, नारायण, हरिराम, भरत, डासूराम, राजू समेत समाज के लोग मौजूद थे।