सिरोही | नगर परिषद सिरोही की ओर से मुख्यमंत्री जल स्वावलंबन अभियान के तहत महिलाओं एवं युवतियों ने रैली के माध्यम से लोगों को जागरूक किया। रैली को नगर परिषद सभापति ताराराम माली एवं आयुक्त प्रहलाद राय वर्मा ने रवाना किया। इस दौरान अशोक माली व राष्ट्रीय शहरी आजीविका मिशन जिला प्रबंधक ओम सिंह राजपुरोहित, ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान अनुदेशक अजय रावत, सामुदायिक संगठक हरीश गोस्वामी, कुसुम प्रजापत, जयश्री व भानुमति मौजूद थे।