दैनिक भास्कर एवं एसपी नर्चर श्रीअजीत विद्या मंदिर स्कूल के संयुक्त तत्वावधान में शहर के बच्चों के लिए समर कैंप का शुभारंभ सोमवार से किया जाएगा। दस दिन चलने वाले इस शिविर में बच्चों को अलग-अलग विषयों के एक्सपर्ट विभिन्न कलाओं के गुर सिखाएंगे। शिविर का आयोजन श्रीअजीत विद्या मंदिर स्कूल में किया जाएगा, जिसमें बच्चों की रुचि के अनुसार विभिन्न विषयों का प्रशिक्षण दिया जाएगा। श्रीअजीत विद्या मंदिर स्कूल में आयोजित होने वाला समर कैंप 31 मई तक चलेगा। इसके लिए सोमवार को अतिथियों की मौजूदगी में सवेरे 8.30 बजे शुभारंभ किया गया। इसमें भाग लेने के लिए बच्चों में खासा उत्साह है। शिविर में 5 से 13 साल तक के बच्चे भाग ले सकते है, जिन्हें ड्रॉइंग एंड स्केच, कॉलीग्राफी एंड हैंडराइटिंग, मार्टिल आर्ट, स्पोक इंग्लिश, होर्स राइडिंग, डांस एंड म्यूजिक, पर्सनल्टी डवलपमेंट का प्रशिक्षण दिया जाएगा। इस में 5 से 8 वर्ष तक के बच्चों के लिए अलग से एक्टिविटी भी आयोजित होगी।