आंगनबाड़ी केंद्रों पर अन्नप्राशन दिवस आज
सिरोही | आंगनवाड़ी केंद्रों पर 17 मई को अन्नप्राशन दिवस एवं प्रवेशोत्सव का आयोजन किया जाएगा। इस अवसर पर 4 से 9 माह की धात्री महिलाओं को संपूरक आहार का महत्व बताया जाएगा। साथ ही छह माह से अधिक उम्र के शिशुओं को अन्नप्राशन करवाया जाएगा। इसके लिए आवश्यक तैयारियों को अंतिम रूप दिया गया।