पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • मेरा गांव स्वस्थ गांव अभियान में 1533 मरीजों का उपचार

मेरा गांव-स्वस्थ गांव अभियान में 1533 मरीजों का उपचार

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
मेरा गांव-स्वस्थ गांव अभियान में 1533 मरीजों का उपचार

सिरोही | जिले के उपखंड सिरोही, शिवगंज, पिंडवाड़ा, रेवदर और माउंट आबू की ग्राम पंचायतों में राजस्व लोक अदालत अभियान न्याय आपके द्वार के साथ चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग की ओर से मेरा गांव-स्वस्थ गांव अभियान चलाया जा रहा है। अभियान में मौसमी बीमारियों व मच्छरों की रोकथाम के लिए विभिन्न गतिविधियों के साथ ही चिकित्सा शिविरों में रोगियों के स्वास्थ्य की जांच कर उपचार किया जा रहा है। अभियान में अब तक 1533 मरीजों का उपचार किया जा चुका है और करीब 15515 घरों का सर्वे किया गया है। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. सुशील कुमार परमार ने बताया कि 1 मई से शुरु हुए और आगामी 30 जून तक चलने वाले राजस्व लोक अदालत अभियान न्याय आपके द्वार के दौरान चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग की ओर से संचालित किए जा रहे मेरा गांव-स्वस्थ गांव अभियान में अब तक 1533 मरीजों की जांच कर उपचार उपलब्ध करवाया जा चुका है।

खबरें और भी हैं...