कथा वाचक ने भागवत में बताया गोवर्धन पर्वत लीला का महत्व
सिरोंज| ग्राम करमेड़ी में आयोजित श्रीमद् भागवत कथा में भगवान श्रीकृष्ण की गोवर्धन पर्वत लीला प्रसंग से श्रद्धालुओं को अवगत कराया गया। कथा वाचक सोनू दुबे ने भागवत के मर्म पर प्रकाश डालने के साथ ही श्रीकृष्ण की बाल लीलाओं से भी अवगत कराया। उन्होंने भगवान की गोवर्धन पर्वत लीला के महत्व पर भी प्रकाश डाला। कथा में रविवार को रुक्मिणि विवाह का आयोजन किया जाएगा। इस अवसर पर गांव में भगवान कृष्ण की बारात भी निकाली जाएगी।