पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • ग्राम सभा में दी पेंशन, आवास और स्वच्छता की जानकारी

ग्राम सभा में दी पेंशन, आवास और स्वच्छता की जानकारी

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
क्षेत्र के ग्रामीण इलाकों में शनिवार को ग्राम सभा का आयोजन किया गया। इस दौरान पेंशन, स्वच्छता, पीएम आवास प्रगति तथा अन्य विषयों की जानकारी ग्रामीणों को दी गई। वहीं आवासहीनों की सूची का वाचन किया गया। भीमराव आंबेडकर की जयंती के उपलक्ष्य में सभी ग्राम पंचायतों में ग्राम सभा का आयोजन किया गया। सुबह से ही पंचायत सचिव ग्राम सभाओं की तैयारियों में जुटे दिखाई दिए और वे सभा करने पहुंचे भी।

बावजूद इसके ग्राम सभा को लेकर सिर्फ जनप्रतिनिधियों की ही रूचि दिखाई दी। आम जनता की रूचि न के बराबर रही। पंचायत प्रतिनिधियों द्वारा सभा में मौजूद लोगों को स्वच्छता अभियान से जुड़ी जानकारी देने के साथ ही गांव की सफाई के लिए सभी के योगदान की बात कही। इसके साथ ही पेंशन, पीएम आवास योजना की प्रगति तथा नई सूची में चयनित लोगों की जानकारी देने के साथ ही अन्य योजनाओं से भी अवगत कराया गया। सभा में पंचायत के विकास को लेकर ग्रामीणों से जानकारी भी ली गई। ग्राम पंचायत कोरवासा में सरपंच वसीम खान तथा सचिव नितिन शर्मा ने आवासहीनों की सूची का वाचन करते हुए बताया कि प्रत्येक पंचायत में रहने वाले आवास हीनों को शासन द्वारा पट्टे प्रदान किए जाएंगे। इसी तरह लटेरी रोड पर स्थित ग्राम पंचायत टोरी बागरोद में सरपंच राजेश साहू ने बाबा साहब के चित्र पर माल्यार्पण कर ग्राम सभा का शुभारंभ किया। सचिव मुकेश शर्मा ने पंचायत में निर्मित होने वाले पीएम आवासों की नवीन सूची का वाचन किया। चुनिया खोह में सरपंच रघुवीरसिंह गुर्जर भी पंचायत की विकास योजना पर प्रकाश डाला।

खबरें और भी हैं...