बाबा साहेब अंबेडकर का किया स्मरण
सिरोंज| बाबा साहेब अंबेडकर जयंती पर पुराना बस स्टैंड पर स्थित बाबा साहब की प्रतिमा पर दोपहर में माल्यार्पण का सिलसिला चलता रहा। यहां पर भाजपा नेताओं ने नगर मंडल अध्यक्ष हरि बाबू भार्गव के नेतृत्व में बाबा साहब की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। भाजपा नेता रमेश यादव ने बाबा अंबेडकर के जीवन पर प्रकाश डालते हुए समाज में भेदभाव मिटाने के लिए उनके द्वारा किए गए कार्यों का अनुसरण करने को कहा। भाजपा नेता तोषमणी पंथी ने भोपाल रोड पर स्थित अनुसूचित जाति बाहुल्य वाले गांव चौड़ाखेड़ी में पहुंच कर बाबा आंबेडकर की जयंती मनाई। ग्राम भौरियां में नेहरू युवा केन्द्र के स्वामी विवेकानंद मंडल ने अंबेडकर जयंती के उपलक्ष्य में गांव के कुएं की सफाई करने के साथ ही ग्रामीणों को जल संरक्षण का महत्व बताया।