दीपनाखेड़ा में शुरू हुए नि:शुल्क प्याऊ
सिरोंज| पथरिया-बामौराशाला रोड पर ग्राम दीपनाखेड़ा में प्याऊ का संचालन शनिवार से शुरू हुआ। समाजसेवी वीरसिंह रघुवंशी तथा उनके पुत्र अरविंद रघुवंशी द्वारा 20 सालों से अधिक समय से गांव के बस स्टैंड पर इस निशुल्क प्याऊ का संचालन किया जा रहा है। यात्रियों और नागरिकों को ठंडा पानी मिल सके इसके लिए 1 दर्जन से अधिक मटके रखवाए गए हैं।