आनंदपुर में चना खरीदी केंद्र खोलने की मांग
लटेरी| वंदे मातरम युवा मित्र मंडल संघर्ष समिति और आनंदपुर क्षेत्र के किसानों और मजदूरों ने अपनी समस्याओं को लेकर लटेरी एसडीएम को ज्ञापन सौंपा। इस ज्ञापन में कहा गया है कि आनंदपुर में चना खरीदी केंद्र तत्काल खोला जाना चाहिए। इसके अलावा किसानों को 50 फीसदी राशि का तुरंत नकद भुगतान होना चाहिए। आनंदपुर को तहसील घोषित किया जाए और सिरोंज को जिला बनाया जाए। सेंट्रल बैंक की शाखा को पुन: आनंदपुर सदगुरु से स्थानांतरित कर आनंदपुर में खोला जाए। यदि इन मांगों का निराकरण नहीं किया गया तो 23 अप्रैल से आमरण अनशन किया जाएगा।