पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • सिराेंज से रवाना पुलिस की टीमें लौटीं, आज हो सकता है एमएलए बिल्डिंग लूट का खुलासा

सिराेंज से रवाना पुलिस की टीमें लौटीं, आज हो सकता है एमएलए बिल्डिंग लूट का खुलासा

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
एमएलए बिल्डिंग में हुई लूट की वारदात का खुलासा शनिवार को होने की संभावना है। सिरोंज से रवाना हुई पुलिस टीमों की वापसी शुक्रवार को होना शुरू हो गई है। सिरोंज के ही लोगों के सहयोग से गुना और मुरैना क्षेत्र के लोगों ने इस घटना को अंजाम दिया था। 12-13 मई की दरम्यानी रात सिनेमा चौराहा स्थित एमएलए बिल्डिंग में अज्ञात लोगों ने लूट की वारदात को अंजाम दिया था। लुटेरों ने राजू अग्रवाल और उनकी प|ी के साथ मारपीट कर 20 लाख के जेवरों को लूट लिया था। इस घटना के बाद से ही सिरोंज पुलिस द्वारा लगातार आरोपियों को तलाश किया जा रहा है। पुलिस ने पूछताछ के लिए सिरोंज के ही तीन युवाओं को भी हिरासत में लिया है। इनमें से एक युवक पीड़ित दंपति का करीबी रिश्तेदार बताया जा रहा है। इन लोगों से मिली जानकारी के बाद सिरोंज पुलिस की टीम गुना और मुरैना के अलावा अन्य क्षेत्रों में भी रवाना हुई। इससे संभावना बन गई है कि घटना में मुरैना या गुना के लोग भी शामिल हो सकते हैं। पुलिस की टीमें शुक्रवार शाम को वापस आना शुरू हो गई हैं। इसके बाद उम्मीद जताई जा रही है कि शनिवार को सिरोंज पुलिस द्वारा लूट की इस घटना का खुलासा किया जाएगा। थाना प्रभारी प्रकाश शर्मा ने बताया कि मामले की जांच के लिए पुलिस की भेजी गई पुलिस की टीम वापस आ गई है। आरोपी जल्द ही हमारी गिरफ्त में होंगे।

अग्रवाल दंपति के करीबी रिश्तेदार, गुना-मुरैना के लोग हो सकते हैं आरोपी

जनचर्चा का विषय बने तीनों युवाओं के नाम

सिरोंज पुलिस ने बुधवार की रात में जिन तीन युवकों को पूछताछ के लिए बुलाया था उनके नाम तीन दिन से जनचर्चा का विषय बने हुए हैं। चाय और नाश्ते की दुकानों के अलावा घरो में भी इन युवकों की ही चर्चा हो रही है। इसी बीच गुरुवार रात को आठ बजे करीब आम लोगों के मजमे के बीच नगर के चांदनी चौक इलाके में स्थित नाली के कचरे में पुलिस के जवानों ने करीब दो घंटे तक घटना के साक्ष्य ढूंढने की कोशिश की लेकिन उन्हें वहां से कुछ भी हासिल नहीं हुआ।

खबरें और भी हैं...