उत्कृष्ट हासे स्कूल में आयोजित परिवेदना शिविर में शुक्रवार को मप्र शिक्षक संघ ने बीईओ को ज्ञापन देकर अपनी समस्याओं से अवगत कराया।
शिक्षकों की समस्याओं के निराकरण के लिए आयोजित किए गए इस शिविर में बीईओ ओपी विश्वकर्मा तथा बीआरसी नरेश रघुवंशी के समक्ष शिक्षकों ने अपनी समस्याएं रखी। हालांकि प्रचार-प्रसार नहीं होने की वजह से शिविर में शिक्षकों की संख्या कम थी। इसी दौरान मप्र शिक्षक संघ ने अपनी समस्याओं को लेकर एक ज्ञापन भी बीईओ को सौंपा। ज्ञापन में संघ द्वारा बताया गया कि कई बार अवगत कराने के बाद भी शिक्षकों की कुछ समस्याओं का निराकरण नहीं हो पा रहा है। इनमें हर महीने का वेतन 5 तारीख तक अनिवार्य रूप से दिलवाने, छठवें वेतनमान की पहली किश्त तथा बढ़े हुए महंगाई भत्ते का एरियर मई में ही दिलवाने, सेवा पुस्तिकाओं को अद्वतन करवाने, अर्जित अवकाश की स्वीकृति संकुल स्तर पर करवाने तथा पदक्रम सूची का प्रकाशन त्रुटि रहित करवाने की मांग की गई है। मांग करने वालों में संघ के अध्यक्ष नरेन्द्रसिंह सैंगर, मथुरालाल मालवीय, सत्यप्रकाश आर्य, वेदप्रकाश विश्वकर्मा तथा अजय सेन के साथ ही अन्य शिक्षक शामिल थे।
शिविर
उत्कृष्ट हासे स्कूल में आयोजित परिवेदना शिविर में मप्र शिक्षक संघ ने बीईओ को ज्ञापन दिया
परिवेदना निवारण शिविर में शिक्षकों की समस्याओं का निराकरण् किया गया।