पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • राहत राशि खाते में डलवाएं एसएमएस 2 दिन पहले भेजंे

राहत राशि खाते में डलवाएं एसएमएस 2 दिन पहले भेजंे

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सिरोंज| किसानों की समस्याओं के समाधान के लिए भारतीय किसान संघ ने मंगलवार को नगर में वाहन रैली निकाली। रैली के बाद संघ के सदस्यों ने एक ज्ञापन भी तहसीलदार को सौंपा।

मंगलवार को मंडी विश्रामगृह में किसान संघ की बैठक का आयोजन किया गया। बैठक के उपरांत यहीं से किसान संघ ने वाहन रैली शुरू की। रैली में शामिल सभी किसान अपनी मांगों को लेकर नारेबाजी करते हुए जा रहे थे। पुराना बस स्टैंड तथा लटेरी रोड से होते हुए यह रैली तहसील कार्यालय में पहुंचकर समाप्त हुई। यहां पर किसान संघ ने तहसीलदार शैलेन्द्र राय को एक ज्ञापन भी सौंपा।

ज्ञापन में उन्होंने भावांतर और सूखा राहत की राशि 25 अप्रैल से पहले किसानों के खातों में डलवाने, समर्थन मूल्य पर फसल विक्रय के लिए किसानों को कम से कम दो दिन पहले एसएमएस भेजे आिद मांगें है। मांग करने वालों में नारायणसिंह रघुवंशी, बिशननसिंह बघेल, रवि शर्मा, हिम्मतसिंह रघुवंशी, अमरीश रघुवंशी तथा रामू रघुवंशी मुख्य रूप से शामिल हैं।

खबरें और भी हैं...