परशुराम जयंती पर निकलेगी रैली
सिरोंज| भगवान परशुराम जयंती के अवसर पर सर्व ब्राहम्ण महा पंचायत द्वारा बुधवार को नगर में वाहन रैली निकाली जाएगी। सुबह के समय प्राचीन रामलला सरकार के दरबार में भगवान परशुराम की पूजा के उपरांत प्रसाद वितरण होगा। इसके बाद यहीं से वाहन रैली शुरू होगी। यह वाहन रैली मुख्य बाजार से होते हुए वापस मंदिर परिसर में आकर समाप्त होगी। यहां धार्मिक कार्यक्रम होंगे।