411 युगल बनेंगे जीवन भर के साथी
लाल बहादुर शास्त्री कॉलेज के मैदान पर अक्षय तृतीया के अवसर 411 युगल जीवन भर के हमसफर बनेंगे। मुख्यमंत्री कन्यादान योजना के तहत आयोजित इस सरकारी आयोजन के लिए प्रशासन द्वारा व्यापक प्रबंध किए गए हैं। हालांकि तीखी गर्मी के सीजन में प्रशासन के लिए यह आयोजन करवाना चुनौतीभरा साबित होगा। इस बार क्षेत्र के 400 से अधिक युगलों का पंजीयन इस विवाह समारोह में हो गया। बुधवार को अक्षय तृतीया के अक्षय मुहूर्त में 411 युगल परिणय बंधन में बंधेंगे। इनमें 389 हिन्दू युगलों का विवाह होगा और 22 मुस्लिम जोड़ों का निकाह सम्पन्न होगा।
नव युगलों को धूप से बचाने के लिए वेदी स्थल पर नेट लगाया जा रहा है। इस नेट से धूप से युगल बच जाएंगे लेकिन उन्हें हवा नहीं मिल सकेगी। जनपद पंचायत ने सुबह 10 बजे वर-वधु को विवाह स्थल पर बुलाया गया है तथा दोपहर में फेरों के बाद शाम 5 बजे तक विदाई की योजना तैयार की गई है। हिन्दू युगलों के फेरे पंडित पूर्णानंद चतुर्वेदी तथा 40 पंडित मिल कर पूरी करवाएंगे तथा निकाह हाफिज नूर मियां द्वारा पढ़वाया जाएगा। एलबीएस कॉलेज के मैदान पर ही इन दिनों समर्थन मूल्य पर चने की खरीदी भी की जा रही है। इस कारण यह मैदान दो हिस्सों में विभाजित हो गया है। प्रशासन द्वारा विवाह स्थल के पीछे तौल प्रांगण बनाया गया है।
मुख्यमंत्री कन्यादान योजना
एलबीएस मैदान में चल रही खरीदी, वहीं होगा आयोजन