तीन पुलियों का काम शुरू
तीन पुलियों का काम शुरू
बासौदा अंबानगर के बीच एक साल बाद तीन पुलियों का निर्माण शुरू हो पाया है। इन पुलियों का निर्माण पूरा होने में कम से कम छह महीने का समय लगेगा। इधर, लोनिवि का कहना है कि जैसे ही सिरोंज से अंबानगर के बीच निर्माण पूरा होगा। उसके बाद ही आगे का कार्य शुरु हो पाएगा। इधर पिछले एक साल से सिरोंज से शुरू किया निर्माण कार्य एक साइड का ऊहर तक पूरा हो पाया है। जबकि दावा यह किया गया था कि निर्माण अंबानगर तक पूरा हो जाएगा। किंतु एक साल में बीस किलोमीटर में एक तरफ की सड़क नहीं बन पाई।