पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • बाजार में उमड़ी खरीदारों की भीड़

बाजार में उमड़ी खरीदारों की भीड़

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सिरोंज| शादियों की खरीदारी का असर इन दिनों नगर के मुख्य बाजार में दिखाई दे रहा है। खरीदारों की भीड़ की वजह से बाजार में पल-पल में जाम की स्थिति बन रही है। अक्षय तृतीया से एक बार फिर शादियों का दौर शुरू हो रहा है। 18 से 29 अप्रैल के बीच बड़ी संख्या में विवाह सम्पन्न होना है। हालात यह हैं कि अक्षय तृतीया के लिए तो लोगों को अब बैंड-बाजे तक नहीं मिल रहे हैं। इसका असर नगर के बाजार में भी दिखाई दे रहा है। लंबे अरसे से ठप बड़े बाजार में एक सप्ताह से खरीदारों की भीड़ उमड़ आई है। बाजार में कपड़े, आभूषण, सौंदर्य प्रसाधन की सामग्री के साथ ही विवाह की रस्मों के लिए जरूरी सभी सामग्रियों की दुकानों पर खासी भीड़ लग रही है।

खबरें और भी हैं...