सोमवती अमावस्या पर तीर्थ क्षेत्र में उमड़े श्रद्धालु
सिरोंज| सोमवती अमावस्या पर क्षेत्र के प्रमुख तीर्थ देवपुर में बड़ी संख्या में श्रद्धालु उमड़े। तीर्थ क्षेत्र में श्रद्धालुओं के आने का सिलसिला रविवार रात से ही शुरू हो गया था। सोमवार को ब्रम्ह मुहूर्त में ही हजारों श्रद्धालुओं ने यहां स्थित पवित्र जलकुंड मे स्नान कर बाबा विश्वनाथ का जलाभिषेक एवं पूजन किया।