पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • सोसायटी संचालकों ने तार फैंसिंग कर आरक्षित की अपनी जगह

सोसायटी संचालकों ने तार फैंसिंग कर आरक्षित की अपनी जगह

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सिरोंज| मंडी में बने चना, मसूर और सरसों के समर्थन मूल्य खरीदी केन्द्र पर सोसायटी संचालकों ने तार फैंसिंग कर अपनी व्यवस्था जमाना शुरू कर दिया है। प्रशासन द्वारा नगर के एलबीएस कॉलेज और मंडी परिसर में चना, मसूर और सरसों की समर्थन मूल्य पर खरीदी की जा रही है। शुरूआती सप्ताह में इन खरीदी केन्द्रों पर खासी अव्यवस्था बनी हुई थी। यह अव्यवस्था अब धीरे-धीरे खत्म हो रही है। मंडी परिसर में बने खरीदी केन्द्र पर प्रशासन द्वारा 3 सोसायटियों की खरीदी की जा रही है। परिसर में आने वाले किसानों की परेशानी को समझते हुए तौल केन्द्र संचालकों ने परिसर में तार फैंसिंग कर सोसाटियों को विभाजित कर दिया है। अलग-अलग सोसायटी की तौल के लिए अलग-अलग मैदान तैयार किए गए हैं। हालांकि इस व्यवस्था में तौल के लिए आरक्षित किए गए स्थान से ज्यादा स्थान का उपयोग हो रहा है। इसका खामियाजा मंडी में अपनी उपज विक्रय करने आने वाले किसानों और व्यापारियों को उठाना पड़ सकता है। तीन दिन से मंडी में विभिन्न अवकाश की वजह से समस्या दिखाई नहीं दे रही है। मंगलवार को यदि मंडी में आवक बढ़ती है तो प्रबंधन और सोसायटी संचालकों को परेशानी उठाना पड़ेगी।

खबरें और भी हैं...