पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • देवपुर में हुई थी आरोपियों की पहली मुलाकात

देवपुर में हुई थी आरोपियों की पहली मुलाकात

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सिरोंज| एमएलए बिल्डिंग में डकैती के आरोपियों से पूछताछ का सिलसिला सोमवार को भी चलता रहा। इस दौरान पुलिस ने आरोपियों के माध्यम से घटना स्थल की पहचान भी की गई। सोमवार को पुलिस आरोपियों को लेकर देवपुर पहुंची तथा घटना स्थल की पहचान करवाई।

इस दौरान मौजूद लोग डकैतों का चेहरा देखने को उत्सुक थे लेकिन नकाब पहने होने की वजह से उनकी तमन्ना पूरी नहीं हो सकी। टीआई प्रकाश शर्मा ने बताया कि आरोपियों की पहली मुलाकात देवपुर में ही हुई थी। इस मुलाकात में उदय धाकड़ की भूमिका महत्वपूर्ण थी। आरोपियों से पूछताछ के साथ ही घटना स्थल की पहचान भी करवाई जा रही है। आरोपियों ने घटना को किस तरह अंजाम दिया यह जानकारी भी उनसे ली जा रही है।

खबरें और भी हैं...