दुख, दरिद्र, भय, पीड़ा का निदान है भागवत कथा- केशव प्रसाद
सिरोंज| दुख, दरिद्र, भय, पीड़ा इन सब का समाधान है तो वह भागवत कथा में है। यदि ध्यान पूर्वक भागवत कथा श्रवण किसी भी जाति धर्म प्रांत के व्यक्ति द्वारा की जाती है तो उसे इन सब पीड़ाओं से निजात मिलती है। साथ ही उसकी हर मनोकामना भी ईश्वर की कृपा से पूर्ण हो जाती है। यह बात बगरौदा में चल रही भागवत कथा के दौरान केशव प्रसाद शास्त्री ने भागवत कथा के शुभारंभ अवसर पर श्रद्धालुओं को संबोधित करते हुए कही। उन्होंने कहा कि आज के जीवन में रिश्तों में खटास दिन ब दिन बढ़ती जा रही है। इसे आनंद व उल्लास में बदला सकता है ।