सिरोंज। मंडी बायपास रोड पर नवनिर्मित अंबेडकर भवन के सामने लगी मांस विक्रय की दुकान हटाने की मांग को लेकर विश्व हिन्दू परिषद एवं बजरंग दल द्वारा मंगलवार से नपा कार्यालय के सामने अनिश्चितकालीन धरना दिया जाएगा। विहिप के प्रखंड मंत्री रिंकू सुमन ने बताया कि मांस विक्रय की इसी दुकान के सामने मंदिर स्थित है। वहीं पीछे की ओर अंबेडकर भवन है। इस दुकान की वजह से सभी को खासी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। कई बार संगठन शासन-प्रशासन से दुकान हटाने की मांग कर चुका है लेकिन कहीं भी सुनवाई नहीं हो रही। यह धरना मंगलवार दोपहर 12 बजे से शुरू होगा।