पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • इंतजार के बाद तौल शुरू नहीं हुई तो सड़कों पर आए किसान

इंतजार के बाद तौल शुरू नहीं हुई तो सड़कों पर आए किसान

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
लगातार इंतजार के बाद भी खरीदी केन्द्र पर उपज की तौल नहीं होने से परेशान किसानों ने सोमवार शाम को मंडी बायपास रोड पर चक्काजाम कर दिया। कृषि उपज मंडी में दिनभर इंतजार के बाद भी जब शाम तक उनकी उपज की तौल शुरू नहीं हुई तो सभी किसान एकत्रित होकर मंडी बायपास रोड पर पहुंच गए। यहां पर किसानों ने मंडी गेट के सामने चक्काजाम शुरू कर दिया। किसान खरीदी केन्द्र प्रभारी तथा प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी कर रहे थे। उनका कहना था कि सोसायटी प्रभारी और हम्माल केन्द्र पर अपनी मनमानी कर रहे हैं। वे अवैध तरीके से रुपए लेकर किसानों की उपज तौल रहे है। जानकारी लगने पर मौके पर टीआई प्रकाश शर्मा पहुंचे और किसानों को समझाइश देकर बताया कि प्रबंधक व्यवस्था बनाने में जुटा हुआ है। केन्द्र पर जैसे ही परिवहन का काम तेज होगा तौल की प्रक्रिया शुरू हो जाएगी। उनकी समझाइश के बाद किसानों ने चक्काजाम खत्म किया।

खबरें और भी हैं...