पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

डाक सेवकों की हड़ताल जारी

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भारतीय ग्रामीण डाक सेवकों की अनिश्चितकालीन हड़ताल आठवें दिन भी जारी रही। डाक सेवकों ने इस दौरान पोस्ट आफिस परिसर में धरना भी दिया। भारतीय ग्रामीण डाक सेवक संघ द्वारा कमलेश त्रिपाठी आयोग की रिपोर्ट लागू करने की मांग को लेकर अनिश्चितकालीन हड़ताल की जा रही है।

हड़ताल के दौरान डाक सेवकों द्वारा पुराना बस स्टैंड स्थित डाक घर में धरना भी दिया जा रहा है। यह धरना सोमवार को हड़ताल के आठवें दिन भी जारी रहा। संगठन के प्रांतीय सचिव कमलेश रघुवंशी ने बताया कि जब तक हमारी मांगें पूरी नहीं होगी हमारी यह हड़ताल जारी रहेगी। हड़ताल की वजह से ग्रामीण डाक व्यवस्था पूरी तरह चरमरा गई है।

खबरें और भी हैं...