पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

देरी से शुरू हुई नीलामी

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सिरोंज| कृषि मंडी स्थित नीलामी परिसर के टीन शेड में समर्थन मूल्य की खरीदी होने की वजह से उपज की नीलामी करीब आधा घंटे देरी से शुरू हुई। नीलामी परिसर के तीनों ही टीनशेडों में खरीदी केन्द्र पर माल बेचने आए किसानों ने अपनी ट्रैक्टर-ट्राली खड़ी कर ली थी। सुबह जब व्यापारी नीलामी परिसर में पहुंचे तो उन्हें भी धूप में ही खड़े होना पड़ा। व्यापारियों ने नीलामी में भाग लेने से इंकार कर दिया।

जानकारी लगने पर मंडी प्रबंधन पहुंचा और व्यापारियों को समझाइश देकर जल्द ही टीनशेड खाली करवाने का आश्वासन दिया।

खबरें और भी हैं...