पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • ग्रामीण रोजगार सहायकों ने अर्धनग्न होकर किया प्रदर्शन

ग्रामीण रोजगार सहायकों ने अर्धनग्न होकर किया प्रदर्शन

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सिरोंज| अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चल रहे ग्रामीण रोजगार सहायकों ने सोमवार को जनपद पंचायत परिसर में अर्धनग्न होकर प्रदर्शन किया। इस दौरान उन्होंने जोरदार नारेबाजी भी की।

नियमितीकरण की मांग को लेकर रोजगार सहायकों द्वारा अनिश्चितकालीन हड़ताल की जा रही है। इस हड़ताल के दौरान वे जनपद पंचायत परिसर में धरना-प्रदर्शन भी कर रहे हैं। यहां आने वाले ग्रामीणों को वे अपनी मांगों से अवगत करा रहे हैं तथा उनके काम नहीं होने की वजह सरकार का रवैया बता रहे हैं। सोमवार को इन लोगों ने अपने प्रदर्शन को नया रूप दिया।

धरने पर बैठे सभी रोजगार सहायकों ने अपनी-अपनी शर्ट उतार कर नारेबाजी शुरू कर दी।

अचानक शुरू हुई नारेबाजी ने सबका ध्यान उनकी ओर खींच लिया। करीब आधा घंटे तक उनका यह प्रदर्शन चला। इस दौरान बड़ी संख्या में रोजगार सहायक उपस्थित थे।

खबरें और भी हैं...