पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • लूट के आरोपी नहीं पकड़ाए तो व्यापारी करेंगे आंदोलन

लूट के आरोपी नहीं पकड़ाए तो व्यापारी करेंगे आंदोलन

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सर्राफा व्यापारी के निवास पर हुई लूट की वारदात के आरोपियों को गिरफ्तार करने की मांग को लेकर सर्राफा संघ ने बुधवार को प्रशासन को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में संघ ने आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं होने पर आंदोलन की राह अपनाने की चेतावनी दी है।

सर्राफा व्यापारी राजू अग्रवाल के सिनेमा चौराहा स्थित निवास पर शनिवार-रविवार की रात लुटेरों ने हमला कर बड़ी घटना को अंजाम दिया था। लुटेरों ने व्यापारी और उसकी प|ी के साथ मारपीट करने के साथ ही 20 लाख के माल पर हाथ साफ किया था। मामले को लेकर पुलिस कार्रवाई की सुस्ती को लेकर नगर के व्यापारियों द्वारा लगातार नाराजगी जताई जा रही है। मंगलवार को घटना स्थल पर पहुंचे एसपी विनीत कपूर से भी पुलिस की शिकायत की थी। इसके बाद बुधवार को सर्राफा संघ ने आरोपियों की गिरफ्तारी को लेकर गृहमंत्री को संबोधित एक ज्ञापन तहसीलदार को सौंपा। ज्ञापन देने आए सभी व्यापारियों ने हाथों पर काली पट्टी बांध रखी थी। इस ज्ञापन में व्यापारियों ने बताया लूट की इस घटना के पहले भी नगर में अनेक चोरी की घटनाएं हो चुकी है लेकिन इनमें से किसी के भी आरोपी पुलिस की गिरफ्त में नहीं आ सके हैं। पुलिस की कार्यप्रणाली पूरी तरह असंतोषजनक है। इससे नगर के व्यापारियों में भय एवं रोष व्याप्त है।

इन प्रकरणों में तुरंत कार्रवाई नहीं होने की स्थिति मे संघ सर्राफा व्यापार बंद करने को बाध्य हो जाएगा। हमें आंदोलन की राह पर जाना पड़ सकता है। ज्ञापन सौंपने वालों में संघ के अध्यक्ष रामप्रकाश गर्ग, सुनील सिंहल, विष्णु गर्ग, मोहित सिंहल, प्रभात भार्गव, प्रभात सोनी, रामकिशन सोनी तथा राजू अग्रवाल आदि शामिल हैं।

खबरें और भी हैं...