एसडीओपी के मार्गदर्शन में काम करेगी टीम
एसडीओपी के मार्गदर्शन में काम करेगी टीम
मुख्य बाजार का निरीक्षण करने के बाद एसपी सिरोंज थाने में भी करीब आधा घंटे तक रुके तथा एसडीओपी महेन्द्र बडग़ुर्जर और टीआई प्रकाश शर्मा से घटना को लेकर चर्चा की। उन्होंने मामले की एसडीओपी के निर्देशन में टीआई प्रकाश शर्मा, मुरवास थाना प्रभारी विजय त्रिपाठी तथा अनूप नामदेव को मिला कर संयुक्त जांच दल भी बनाया है। इस टीम द्वारा ही इस पूरे मामले को देखा जाएगा। इधर तीन दिन बीतने के बाद भी इस मामले में सिरोंज पुलिस के हाथ अभी खाली है। टीआई प्रकाश शर्मा ने बताया कि हमने संदिग्धों के फोटो लेकर गुना, धरनावदा, केंट तथा कोतवाली समेत अन्य थानों में टीम भेजी थी। ये टीम वापस लौट आई है। अभी तक कुछ विशेष हासिल नहीं हुआ है।