- Hindi News
- National
- बुधवार या गुरुवार से शुरू होगा रमजान एक महिने 70 मस्जिदों में होगी तरावीह
बुधवार या गुरुवार से शुरू होगा रमजान एक महिने 70 मस्जिदों में होगी तरावीह
सिरोंज| रहमत और बरकत का महीना रमजान चांद दिखने के साथ ही बुधवार से शुरू हो जाएगा। त्योहार के दौरान नगर की 70 मस्जिदों में विशेष नमाज एवं तरावीह होगी।
रमजान का चांद बुधवार को दिखाई देने की संभावना है। इस वजह से नेकी कमाने के इस महीने का उत्साह नगर में दिखाई देने लगा है। त्योहार के लिए नगर की सभी मस्जिदों में विशेष व्यवस्था की गई है। मुस्लिम त्योहार कमेटी के अध्यक्ष डा. मोहम्मद वसीम ने बताया कि चांद दिखने के साथ ही नगर की 70 मस्जिदों में विशेष नमाज तरावीह शुरू हो जाएगी।
विभिन्न मस्जिदों में यह पाठ 15, 18, 23 एवं 28 दिन में पूरा होता है। उन्होंने बताया कि नगर की जामा मस्जिद में 23 दिन, मेहंदी मस्जिद, मस्जिद काजयान तथा मस्जिद कलंदरी में 10-10 दिन, मस्जिद कमनगिरान में 13 दिन, मस्जिद अरीठे वाली में 14 दिन, मदरसा इस्लामिया तथा बिलाल मस्जिद में 21 दिन तथा मुफ्ती साहब वाली मस्जिद मे 27 दिनों तक तरावीह होगी।