पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • नियमितिकरण की मांग को लेकर रोजगार सहायक हड़ताल पर गए

नियमितिकरण की मांग को लेकर रोजगार सहायक हड़ताल पर गए

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जनपद पंचायतों में कार्यरत रोजगार सहायक मंगलवार से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले गए। हड़ताल के दौरान रोजगार सहायकों द्वारा जनपद पंचायत परिसर में धरना भी दिया जा रहा है।

रोजगार सहायकों द्वारा शासन से लंबे अरसे से नियमितिकरण की मांग की जा रही है। मांग को लेकर रोजगार सहायक संघ द्वारा कई बार हड़ताल कर शासन को अपनी मांगों से अवगत कराया गया लेकिन हर बार शासन द्वारा उन्हें आश्वासन देकर हड़ताल खत्म करवा दी जाती है।

इसी बीच चार दिन पहले सरकार ने ग्राम पंचायत सचिवों को छठवें वेतनमान का लाभ देने संबंधी पत्र जारी कर दिया है। इसके बाद रोजगार सहायकों के बीच भी अपनी मांगों को लेकर चर्चाएं शुरू हो गई। इन्हीं चर्चाओं के बीच रोजगार सहायक संघ ने मंगलवार से अनिश्चितकालीन हड़ताल शुरू कर दी।

रोजगार सहायकों द्वारा नियमितिकरण की मांग की जा रही है।

खबरें और भी हैं...